संतकबीरनगर। जिलाधिकारी अनुज मलिक ने शनिवार को खलीलाबाद विकासखंड के केरमुआ ग्राम में निर्माणाधीन वृद्धाश्रम का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांची। उन्होंने कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। संवाद
च