फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: समदा गांव के प्रधान के निधन पर शोक

Sat, 03 Jan 2026 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तिघरा। बघौली ब्लॉक के समदा गांव के प्रधान बेगानंद यादव के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और शुभचिंतक उनके आवास पर पहुंच गए। विधायक अनिल त्रिपाठी ने परिजनों से मुलाकात कर शोक जताया। परिजनों के अनुसार, प्रधान बेगानंद यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके निधन की खबर मिलते ही समदा गांव सहित आसपास के गांवों में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि बेगानंद यादव एक कर्मठ, जनप्रिय और सरल स्वभाव के जनप्रतिनिधि थे। शोक जताने वालों प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र प्रताप सिंह, सपा प्रदेश सचिव महिला मोर्चा प्रिया पाठक, वेद सिंह, प्रधान सर्वजीत यादव, श्याम बहादुर सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें