फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार की निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। नगर पंचायत मगहर में राष्ट्रीय टीम योगी महासंघ की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। इसमें बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की निंदा की गई। प्रदेश सचिव भानू विक्रम सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं का उत्पीड़न, अत्याचार चरम पर है। हिंदू दलित समाज के व्यक्ति को जिंदा जला कर हत्या कर मानवता को शर्मसार कर दिया है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम होगी। उन्होंने कहा कि मोदी के कुशल नेतृत्व में देश तेजी के साथ विकास की ओर बढ़ रहा है। बैठक के दौरान बंगलादेश के दलित युवक दीप चंद्र दास की नृशंस हत्या के विरोध जनाक्रोश रैली निकाल कर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को दिए जाने पर चर्चा हुई। बैठक में आए सभी पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत और सक्रिय करने के लिए विस्तारपूर्वक चर्चा की। बैठक में प्रवीण कुमार शुक्ला, राघवेंद्र पांडेय, मो. हनीफ, कृष्ण कुमार पांडेय, शाहिद अली, आक्रेंद मणि त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें