फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 11 जुलाई तक कर सकते हैं डॉटा फीडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के राज्यानुदानित, मान्यता प्राप्त मदरसों में यू-डायस पोर्टल पर मांगी गई सूचनाएं फीड नहीं की की जा रही हैं। इसके लिए विभाग की ओर से प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण मिश्रा ने बताया कि फीडिंग एवं अपडेशन का कार्य पूर्ण किए जाने के लिए कार्यालय पत्र, व्हाट्सएप ग्रुप एवं कार्यालय के दूरभाष के माध्यम से अनेक बार निर्देशित किया गया है, लेकिन अभी तक यू-डायस पोर्टल पर मात्र 42 मदरसों के जरिये ही फीडिंग/अपडेशन का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण किया गया है।
वित्तीय वर्ष 2021-22 में पंजीकृत छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 34 मदरसों के जरिये 76 से 90 प्रतिशत तक, 58 मदरसों के जरिये 50 से 75 प्रतिशत तक, 51 मदरसों ने 25 से 50 प्रतिशत तक, 16 मदरसों ने 13 से 24 प्रतिशत तक एवं 08 मदरसों ने 7 प्रतिशत तथा 8 मदरसों ने अभी तक पोर्टल पर फीडिंग का कार्य प्रारंभ ही नहीं किया है। यू-डायस पोर्टल पर फीडिंग, अपडेशन के लिए अंतिम अवसर 11 जुलाई 2023 तक दिया गया है। 11 जुलाई के बाद पोर्टल फ्रीज हो जाएगा। उसके बाद किसी भी प्रकार का संशोधन संभव नहीं होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें