संतकबीरनगर। जिले में यातायात नियमों के पालन के लिए चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने 390 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। मोटर वाहन अधिनियम के तहत किए गए चालान से चार लाख 36 हजार 500 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।