फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कार्यक्रमों को जिम्मेदारी के साथ करें पूरा : सीएमओ

Sat, 06 Apr 2024 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- टीकाकरण और संस्थागत प्रसव समेत अन्य बिंदुओ की समीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। टीकाकरण, परिवार नियोजन, टीवी उन्मूलन समेत अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने कहा कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों को जिम्मेदारी से पूरा किया जाए।
मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में आयोजित स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने गर्भवती महिलाओं के प्रसव, आरआई प्रोग्राम, टीवी उन्मूलन, जननी सुरक्षा योजना, सरकार और प्राइवेट चिकित्सालयों में प्रसव की प्रगति की समीक्षा की। जिला कार्यक्रम प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जननी सुरक्षा योजना हो या टीबी उन्मूलन प्रोग्राम, हमें सर्तक रहते हुए लक्ष्य को पूरा करना है।। कार्यक्रमों को वास्तविक धरातल पर लाने के लिए एक दूसरे का सहयेाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थागत प्रसव में आशा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वह गर्भवती महिलाओं को सरकारी योजनों का पूरा लाभ दिलाए। गर्भवती को जहां सहयोग की जरूरत हो पूरा सहयोग करें। इस अवसर पर संगीता मैटर्न हेल्थ क्वार्डिनेटर व डाटा इंट्री आपरेटर समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें