महुली। ब्लॉक क्षेत्र नाथनगर के ग्राम पंचायत शिव बखरी ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों ने निर्वाचन अधिकारी एसडीएम धनघटा को मतदान केंद्र गांव में ही प्राथमिक विद्यालय पर करने की मांग किया है। एसडीएम को दिए गए शिकायती पत्र में ग्राम प्रधान गुनजेश्वरी देवी ने लिखा है कि उनके ग्राम पंचायत के ग्राम भिनखिनी चक भिनखिनी खुर्द के ग्रामीणों को लगभग एक किलोमीटर दूर गूमानारी उर्फ बहराइ स्थित मतदान केंद्र पर जाना पड़ता है। इससे गांव के बुजुर्ग बीमार व महिलाएं विधानसभा और लोकसभा के लिए मतदान करने नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे में दोनों गांव के लोगों को प्राथमिक विद्यालय भिनखिनी चक में स्थित प्राथमिक विद्यालय पर नया मतदान केंद्र बनाकर दूरी कम कर दी जाए। जिससे आसानी से लोग पूरा मतदान कर सकेंगे। एसडीएम डाॅक्टर सुनील कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।