महुली। नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम झिंगुरापार के ग्रामीण मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार करने की शिकायत करते हुए जांच कराने की मांग किया। गांव निवासी मो. अकरम के नेतृत्व में डीएम को सौंपे गए शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में मनरेगा के तहत अमृत सरोवर के नाम पर फर्जी तरीके से साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक का भुगतान करा लिया। गांव में झिनकान के घर से नाला पुलिया तक चकरोड निर्माण में मटेरियल के नाम पर 1 लाख 31 हजार और मजदूरी के नाम पर 2 लाख से अधिक का भुगतान ले लिया। आरोप है कि उक्त परियोजना पर कोई कार्य कराया ही नहीं गया है। इस दौरान अफरोज अहमद, राम भवन, चंद्रमोहन, उमेश चंद्र, प्रमोद कुमार, नितेश, हरिकांत, दीनानाथ आदि मौजूद रहे। संवाद