फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चौपाल में सम्मान निधि व मनरेगा मजदूरी न मिलने की शिकायत

Fri, 01 Mar 2024 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पौली ब्लॉक के ग्राम पंचायत बुजुर्गवार और सेवइपार में आयोजन
विज्ञापन

- ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी

रोसयाबाजार। विकास खंड पौली के ग्राम पंचायत बुजुर्गवार और सेवइपार में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने आवास, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड, नाली निर्माण, मनरेगा मजदूरी, किसान सम्मान निधि जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं से अवगत कराया।
बुजुर्गवार में ग्राम चौपाल की अध्यक्षता एडीओ सांख्यिकी विनय कुमार ने की। किसानों ने कहा कि सम्मान निधि नहीं आ रही है। साथ ही मजदूरों ने मनरेगा मजदूरी न मिलने की शिकायत की। जिसका निस्तारण मौके पर ही कराने का प्रयास किया गया। चौपाल में कुल आठ मामले आए। जिसमें गांव निवासी कौलभान, अवधेश, नरसिंह, महेंद्र, शिवदास ने बताया कि सम्मान निधि नहीं आ रही है। वहीं जवाहर लाल और शंकर ने बताया कि घरों का पानी सड़क पर बहता है। नाली निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह सेवइपार ग्राम पंचायत में एडीओ एजी अशोक कुमार ने ग्रामीणों को चौपाल संबंधी जानकारी दी। बताया कि चौपाल में कुल 12 मामले आए 10 लोगों के मामले का निस्तारण कराया गया। शेष के लिए सुझाव दिए। इस मौके पर ग्राम चौपाल में उपस्थित जिम्मेदारों ने विभाग से संबंधित जानकारियां ग्रामीणों को दीं। इस मौके पर संतोष मिश्रा, पिंटू यादव, रमेश यादव, कृष्ण चंद्र यादव, सुनील यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें