फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बार-बार न आए फरियादी, थाने पर करें समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने शनिवार को बेलहर कला व बखिरा थाने के समाधान दिवस पर सुनवाई की। इस दौरान कई बार से थाने का चक्कर लगा रहे फरियादियों के मामले में कार्रवाई न होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि थाने पर ही समस्या का समाधान कर लिया करें। एसपी ने कहा कि वह प्रतिदिन जूम मीटिंग से समस्याओं का निस्तारण कराते है। फिर समाधान दिवस पर ऐसे मामले आ जाते हैं। इसमें कमी आनी चाहिए। थाना स्तर पर ही समस्याओं का समाधान हो जाना चाहिए। उन्होंने जिसमे दिक्कत है वहां पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जाकर निस्तारण कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें