फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फर्जी राशन कार्ड से अनाज लेने के मामले में नहीं हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी राशन कार्ड से अनाज लेने के मामले में नहीं हुई कार्रवाई
विज्ञापन

- शिकायतकर्ता ने डीएम से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। ब्लॉक क्षेत्र के बिगरामीर गांव में फर्जी व दो-दो राशन कार्ड से अनाज हड़पने की शिकायत की जांच हुई। जांच में शिकायत सही मिली, मगर तीन माह बाद भी कोटेदार पर कार्रवाई नहीं हो पाई। शिकायतकर्ता ने फिर डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता अब्दुर्रहमान ने 17 अक्तूबर 2022 को डीएम व एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें कोटेदार पर गांव में 2015-16 में फर्जी और दो-दो राशन कार्ड बनवाकर अनाज हड़पने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

एसडीएम के आदेश पर 22 अक्तूबर 2022 को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुनीता कुमारी व क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक अश्वनी श्रीवास्तव ने गांव में पहुंचकर प्रकरण की जांच की। कार्ड धारकों का बयान दर्ज किया। जांच के दौरान 26 बीपीएल व एक एपीएल कार्ड धारकों ने दो राशन कार्ड होने और एक राशन कार्ड पर अनाज कभी- कभी मिलने का बयान दर्ज कराया।
27 लोगों ने बयान दिया कि उन्हें सिर्फ एक राशन कार्ड की जानकारी रही है। एक राशन कार्ड पर कोटेदार ने कभी-कभी अनाज ,चीनी व तेल दिया। जबकि उसके नाम से बना दूसरा फर्जी राशन कार्ड का अनाज कोटेदार ने हड़प लिया। जांच के दौरान शिकायतकर्ता ने इसके अलावा 38 अन्य कार्डधारकों का डबल राशन कार्ड बनाकर अनाज हड़पने का आरोप लगाया गया। एपीएल के 168 में 25 राशन कार्ड डबल बनाकर अनाज हड़पने का भी आरोप मढ़ा।
कार्डधारकों के बयान दर्ज कर जांच टीम ने एसडीएम को जांच रिपोर्ट सौंपी। एसडीएम ने 16 नवंबर 2022 को जांच में दिए गए कार्ड धारकों के बयान के आधार पर कोटेदार को नोटिस जारी कर 15 दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा। 24 नवंबर को कोटेदार शरीफुन्निशा ने नोटिस प्राप्त भी किया। तीन माह बीत जाने के बाद भी अभी तक कोटेदार पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। शिकायतकर्ता अब्दुर्रहमान ने बताया कि डीएम को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

जिलापूर्ति अधिकारी राजीव शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच हुई है। आगे की कार्रवाई एसडीएम के स्तर होनी है। एसडीएम सदर अजय त्रिपाठी ने बताया कि अनियमितता उजागर होने पर कोटेदार की दुकान को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई है। अभी जांच चल रही है। नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया है। कोटेदार का जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें