फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सी-विजिल एप से करें आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत : डीएम

Wed, 20 Mar 2024 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम की अध्यक्षता में चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक हुई
विज्ञापन

- 100 मिनट में होगा निस्तारण : डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में बुधवार को लोकसभा चुनाव को सकुशल व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमेंं डीएम ने कहा कि सी-विजिल एप के माध्यम से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकते हैं। 100 मिनट में शिकायतों का निस्तारण हो जाएगा।
डीएम ने कंट्रोल रूम में अलग-अलग कार्यों के लिए निर्वाचन ड्यूटी में लगाए गए सभी कंट्रोल रूम प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संबंधित टीम के नोडल अधिकारी अपने टीम के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही नही होनी चाहिए। बैठक में टेलीफोन कंट्रोल रूम, सी-विजिल कंट्रोल रूम, उड़न दस्ता टीम, वीडियो निगरानी टीम, वीडियो अवलोकन टीम, परमिशन सेल आदि के कार्यों को संबंधित नोडल अधिकारी ने विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने बताया कि किसी भी स्तर पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन पाए जाने पर नागरिक अथवा पार्टी के द्वारा जिला कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 1950 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके अतिरिक्त जनपद का कोई भी नागरिक मोबाइल फोन में सी-विजिल एप डाउनलोड कर आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित शिकायत ऑनलाइन दर्ज कर सकता है। इस दौरान एडीएम जय प्रकाश, सीडीओ संत कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें