मेंहदावल के ठाठर टोले में बंद पड़ा सामुदायिक शौचवालय।संवाद
-सामुदायिक शौचालय का ताला खुलवाने की मांग
मेंहदावल। क्षेत्र के बान डूमर ग्राम पंचायत के ठाठर टोले में बने सामुदायिक शौचालय में महीनों से ताला लटक रहा है। ऐसे में ग्रामीण नित्य क्रिया के लिए बाहर जाने को विवश हैं। ग्रामीणों ने सामुदायिक शौचालय का ताला खुलवाने की मांग की।
करीब साल भर पहले राप्ती नदी के किनारे सामुदायिक शौचालय बनाया गया था। ग्रामीण रमेश, शिवनाथ, अमित प्रकाश, शिवसागर, दीनबंधु, सीताराम आदि न कहा कि बारिश में तो बाहर नित्य क्रिया करने जाना और भी खतरनाक है, क्योंकि विषैले जीव-जंतुओं का खतरा रहता है। वहीं जिम्मेदार अधिकारी गांव में जन सुविधाओं व समस्याओं को जानना नहीं चाहते हैं। एडीओ पंचायत राजेश पांडेय ने बताया कि शौचालय क्यों बंद है, इसकी जांच की जाएगी।