फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शोपीस बना ठाठर टोले में बना सामुदायिक शौचालय, लटका ताला

Mon, 04 Sep 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल के ठाठर टोले में बंद पड़ा सामुदायिक शौचवालय।संवाद
विज्ञापन
-सामुदायिक शौचालय का ताला खुलवाने की मांग
विज्ञापन


मेंहदावल। क्षेत्र के बान डूमर ग्राम पंचायत के ठाठर टोले में बने सामुदायिक शौचालय में महीनों से ताला लटक रहा है। ऐसे में ग्रामीण नित्य क्रिया के लिए बाहर जाने को विवश हैं। ग्रामीणों ने सामुदायिक शौचालय का ताला खुलवाने की मांग की।
विज्ञापन


करीब साल भर पहले राप्ती नदी के किनारे सामुदायिक शौचालय बनाया गया था। ग्रामीण रमेश, शिवनाथ, अमित प्रकाश, शिवसागर, दीनबंधु, सीताराम आदि न कहा कि बारिश में तो बाहर नित्य क्रिया करने जाना और भी खतरनाक है, क्योंकि विषैले जीव-जंतुओं का खतरा रहता है। वहीं जिम्मेदार अधिकारी गांव में जन सुविधाओं व समस्याओं को जानना नहीं चाहते हैं। एडीओ पंचायत राजेश पांडेय ने बताया कि शौचालय क्यों बंद है, इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें