संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। संचारी रोगों से बचाव व दस्तक अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय लोहरौली ठकुराई, छपवा, पवरिया, सोनौरा गुमान राय, मनैता पुर, जंगल बेलहर में रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को संचारी रोगों से बचाव की जानकारी दी गई।
प्राथमिक विद्यालय लोहरौली ठकुराई में टोली नायक राजकपूर व प्रधानाध्यापक अजय कुमार सिंह की अगुआई में छात्रों ने घर -घर जाकर दस्तक दिया। ''दरवाज़ा खटखटाओ, जापानी इंसेफेलाइटिस'' को दूर भगाओ का संदेश दिया। खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञान चंद्र मिश्र ने बताया कि इस अभियान के तहत सफाई कर्मियों के सहयोग से प्रत्येक विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।