फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सामान्य सीटें बनीं प्रतिष्ठा, दावेदार बढ़े

Thu, 30 Mar 2023 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। निकाय चुनाव के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की घोषणा हो गई है। इसके साथ ही चुनावी हलचल बढ़ गई है। खासकर सामान्य घोषित सीटों पर संभावित दावेदार अचानक बढ़ गए हैं। वहीं, अनुसूचित व पिछड़ा वर्ग के लिए घोषित सीट पर भी मजबूत संभावित दावेदार ताल ठोक दिए हैं। सोशल मीडिया पर संभावित दावेदार संपर्क बनाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद खलीलाबाद की सीट सामान्य होने से यह प्रतिष्ठा वाली सीट हो गई है। यहां पूर्व में कई संभावित दावेदार संपर्क कर रहे थे, लेकिन पूर्व में यह सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हो जाने से कई संभावित दावेदार चुनाव मैदान से बाहर हो गए थे। नए सिरे से आरक्षण तय होने के बाद यह सीट सामान्य कोटे में आ गई, जिसकी वजह से यहां लड़ाई रोचक होने के आसार बढ़ गए हैं। जो लोग पूर्व में चुनावी रेस से बाहर हो गए थे, वे फिर सक्रिय हो गए हैं।
संभावित दावेदार जनप्रतिनिधियों के साथ ही पार्टी आला कमान तक पहुंच बनाने में जुट गए हैं। इसी तरह नगर पंचायत हरिहरपुर की सीट भी सामान्य हो गई है। ऐसे में यहां भी चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वालों की सक्रियता बढ़ गई है। इस प्रतिष्ठा परक सीट पर दिग्गजों के उतरने की संभावना बन रही है। नगर पंचायत बखिरा व बेलहर की सीट भी सामान्य होने से यहां भी लड़ाई दिलचस्प होने के आसार दिखने लगे हैं। मेंहदावल की सीट महिला, धर्मसिंहवा की सीट पिछड़ी, हैसर बाजार-धनघटा की सीट अनुसूचित जाति महिला होने की वजह से यहां भी मजबूत संभावित दावेेदार जनप्रतिनिधियों से संपर्क साधने में जुट गए हैं। संभावित दावेदार होर्डिंग, पोस्टर बैनर के जरिए अपनी दावेदारी जताने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें