मगहर में विवाहिता ने की आत्महत्या
- घर में फंदे से लटका मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। नगर पंचायत मगहर के चूडीफरोश मोहल्ले में मंगलवार को विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगर पंचायत मगहर के चूड़ी फरोश मोहल्ला निवासी शाह आलम ने बताया कि 32 वर्षीय पत्नी इशरत जहां को कई दिन से सिर में दर्द हो रहा था। जिसका इलाज चल रहा था, लेकिन सुधार न होने से तनाव में थी। मंगलवार को पत्नी कमरे का फाटक बंद करके सो रही थी। उन्हें लगा कि पत्नी दर्द से राहत मिलने पर आराम कर रही है। जिसकी वजह से पत्नी को जगाना मुनासिब नहीं समझा।
जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो संदेह होने लगा। उसके बाद दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई तो अंदर से कोई हलचल नहीं सुनाई दिया। अंत में दरवाजा तोड़ कर अंदर घुंसा तो देखा पत्नी फंदे से लटक रही थी। जिसे तत्काल फंदे से उतार कर अपनी निजी कार से इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने देखते ही पत्नी को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, घटना की सूचना विवाहित के भाई ने बरेली से 112 नंबर पर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। चौकी इंचार्ज विजय कुमार दूबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।