संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीनगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों पर अश्लील टिप्पणी, गाली व मारपीट का केस दर्ज किया है।
कोतवाल ब्रजेंद्र पटेल ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने तहरीर दी है। उसने बताया है कि वह मंगलवार की रात अपने घर के बाहर परिवार के साथ बैठा था। उसी दौरान गांव के पांच युवक आए और बहनों को देखकर अश्लील भाषा का प्रयोग करने लगे। मना करने पर उन लोगों ने जातिसूचक गाली दी। इसके बाद वे चले गए।
कुछ देर बाद फिर वापस आए और महिलाओं को गाली-गुप्ता देते हुए मारने-पीटने लगे। इसके साथ ही घर में तोड़फोड़ की। तहरीर के आधार पर पांच लोगाें पर मारपीट, गाली-गलौज व अश्लील टिप्पणी का केस दर्ज किया है।