- आदर्श इंटर कॉलेज उमरिया बाजार के संस्थापक राम शंकर यादव की पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कवि सम्मेलन
धनघटा। आदर्श इंटर कॉलेज उमरिया बाजार के संस्थापक राम शंकर यादव की पुण्यतिथि पर बुधवार को विद्यालय प्रांगण में कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। डॉ. ज्ञानेंद्र द्विवेदी की कविता ...हमारे गांव में आओ यहां मिट्टी महकती है...की सराहना हुई।
बच्चों ने मां सरस्वती का वंदना की उसके बाद कार्यक्रम में आए कवि देश भक्ति, वीर रस, श्रृंगार रस की कविता पढ़कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। डॉ. ज्ञानेंद्र द्विवेदी ने शहर और गांव के बीच की दूरी को मापते हुए पढ़ा ...यह माना कि तुम्हारे शहर की कोठी महकती है, हमारे गांव में आओ यहां की मिट्टी महकती है...पर तालियाें की गड़गड़ाहट से पंडाल गूंज उठा। डॉक्टर ओमप्रकाश वर्मा ने ...मुझको बहकाएगी कंगन की खनक, इस तरफ अपनी कलाई न कर..सुनाया। साहित्य भूषण पुरस्कार प्राप्त डॉक्टर सतीश आर्य ने मैं नयन हूं मगर तुम हो काजल मेरी। इसी तरह उत्तर प्रदेश साहित्य भूषण पुरस्कार प्राप्त डॉ. रामकरन मिश्रा सैलानी, डॉ अजय श्रीवास्तव अश्क, डॉ. ओमप्रकाश वर्मा आदि ने अपनी अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। इस मौके पर डीआईओएस संदीप चौधरी, प्रबंधक उदयभान यादव, प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह, सपा नेता रामवृक्ष यादव, रामबख्श सिंह, अवध नारायण मिश्र, रविंद्र राय, मनोज पहलवान, डी एन चौधरी, राम सिंह यादव, संजय यादव, चंद्रभान यादव आदि लोग मौजूद रहे।