फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चल रे साथी चल, चल पढ़ने को चल...

Thu, 31 Aug 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-शिक्षा चौपाल में बच्चों ने प्रस्तुत किए गए कई कार्यक्रम
विज्ञापन

-बच्चों में पढ़ाई के प्रति जागरूकता लाना उद्देश्य- बीईओ
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय तेनूडाड मंझारी, कुसरु कलां, जंगल बेलहर में शिक्षा चौपाल का कार्यक्रम आयोजन किया गया। सभी विद्यालयों में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक और सामान्य ज्ञान के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें नुक्कड़ नाटक और गीतों का प्रस्तुतीकरण किया गया।
बच्चों ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद बच्चों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। तेनूडाड मझारी की चौथी कक्षा की शीतल, साक्षी, रिया व अंशिका ने मंच के माध्यम से चल रे साथी चल, चल पढ़ने को चल... गीत के माध्यम से शिक्षा के महत्त्व पर बल दिया। बच्चों ने गिनती-पहाड़ा, गीत सुनाए। कक्षा तीन की छात्रा ने सूबे के 75 जिले, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति तथा देश के सभी 29 प्रदेशों के नाम बिना रुके बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बीईओ ज्ञान चंद्र मिश्र ने बताया कि शिक्षा चौपाल लगाने का उद्देश्य बच्चों में पढ़ाई के प्रति जागरुकता पैदा करना है। अभिभावकों में शिक्षा की अलख जगाकर बच्चों को घरेलू कामकाज से दूर रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे वह अपने भविष्य के प्रति जागरूक बने। आगामी दिनों में साक्षरता सप्ताह मनाया जाना है। सभी मिलकर प्रयास करें तो संपूर्ण गांव साक्षर बन सकता है। तेनुडाड मंझारी में अखिलेश त्रिपाठी, कुसरु कलां में मानवेंद्र दूबे तथा जंगल बेलहर में राम अवध ने गांव को साक्षर बनाने में प्रतिबद्धता जताई।
इस मौके पर सेवानिवृत प्रवक्ता प्रकाश मिश्र, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मांडवी, प्रधानाध्यापक अखिलेश त्रिपाठी, विनोद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें