सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ-शोहरतगढ़ एनएच-730 पर मदरहिया गांव के पास सोमवार को साइकिल और बाइक की भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, मदरहिया गांव निवासी दुर्गाराम यादव (55) साइकिल पर धान लादकर जा रहे थे। इसी दौरान शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के कोहरौरा रोमनदेई गांव निवासी पूर्णमासी (60) की बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। संवाद
्