फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कुश्ती में साक्षी और अनुज की जीत पर कॉलेज प्रशासन ने किया सम्मानित

Wed, 09 Oct 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रदेशस्तरीय कुश्ती में पाया है पहला स्थान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। संतकबीर आचार्य राम विलास इंटर काॅलेज मगहर की छात्रा साक्षी ने 68 वीं प्रदेशीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम तो छात्र अनुज पासवान ने तृतीय स्थान हासिल किया है। साक्षी अब प्रदेश की टीम से खेलती नजर आएगी। इनकी सफलता पर विद्यालय परिवार ने मंगलवार को सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि 29 से सितंबर से तीन अक्तूबर के बीच रिजनल स्टेडियम गोरखपुर में 75 जनपद व 18 मंडल की टीम ने हिस्सा लिया था। इसमें विद्यालय की छात्रा धनघटा के दुधरा कला निवासी साक्षी पाल ने 50 किलो भार वर्ग में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं छात्र सियबरा हरदी निवासी अनुज पासवान ने 65 किलो वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रबन्धक महंत विचार दास, महेन्द्र यादव, मुकेश यादव, अनिल वर्मा, गौरव प्रताप यादव, विरेन्द्र यादव आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें