फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डीएम से सम्मानित सफाई कर्मी का साथियों ने किया स्वागत

Wed, 04 Oct 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। गांव को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने के लिए नियमित ड्यूटी व सफाई करने वाले नाथनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत अतरौलिया उर्फ मठिया के सफाई कर्मी महेंद्र कुमार को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। जिलाधिकारी से सम्मानित होकर मंगलवार को नाथनगर ब्लॉक पहुंचे सफाई कर्मी महेंद्र कुमार को सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) आनंद मोहन वर्मा व सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष उदय यादव ने संयुक्त रूप से माला पहनाकर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत आनंद मोहन वर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायत अतरौलिया उर्फ मठिया की सफाई कर्मी महेंद्र कुमार अपने उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किए गए है। इनसे सभी सफाई कर्मियों को सीख लेनी चाहिए।इस दौरान संजय चौधरी, पंचायत सचिव विश्राम यादव, शिवेंद्र कुमार, घुरहू प्रसाद, शोहरत, अयोध्या प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें