फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सुबह सर्द हवाओं ने सताया, दिन में निकली धूप से राहत

विज्ञापन
धूप निकलनेक े बाद मुखलिसपुर चौराहे पर खरीदारी करते लोग। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
सुबह सर्द हवाओं ने सताया, दिन में निकली धूप से राहत
विज्ञापन

10 दिनों बाद सूरज निकलने पर बाजार में दिखी चहल-पहल
विद्युत कटौती बढ़ा रही लोगों की परेशानी
संतकबीरनगर। शुक्रवार सुबह सर्द हवाओं से लोग परेशान दिखे, लेकिन दिन में धूप निकलने के बाद राहत महसूस की। जगह-जगह लोग धूप का आनंद लेते रहे। बाजार में चहल-पहल बढ़ गई। ठंड बढ़ने के साथ बिजली की कटौती भी बढ़ गई है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामान करना पड़ रहा है।
जनवरी माह में छह दिन बीत चुके हैं। पिछले दस दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फीली हवाएं भी चल रही हैं। इससे जनजीवन पर असर पड़ रहा है। सुबह बर्फीली हवाओं के साथ तेज गलन थी। दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकली तो लोग खुश हो गए। जगह-जगह लोग धूप का आनंद लेते देखे गए।
विज्ञापन

विद्युत उपभोक्ता रामजीत, चैतू, दिनेश, एसपी राय आदि ने बताया कि सुबह-शाम बिजली की कटौती हो रही है। इससे पानी आपूर्ति भी ठप हो जाती है। विद्युत निगम को सुबह के समय कटौती बंद करनी चाहिए। यही हाल देहात क्षेत्रों का भी है। नगरीय क्षेत्र में अलाव प्रमुख स्थानों पर जलाए जा रहे हैं, जहां रिक्शा चालकों व अन्य जरूरतमंद ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि गेहूं की पहली सिंचाई जिन किसानों ने कर ली है, वे यूरिया का छिड़काव करें। खर-पतवार को नष्ट कर उपयुक्त कीटनाशक का प्रयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें