संतकबीरनगर। सीओ मेंहदावल राघवेंद्र सिंह राठौर ने बृहस्पतिवार को जनपद के दो थानों पर निर्माधीन आवासीय परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना बखिरा व थाना मेंहदावल पर निर्माणाधीन आवासीय भवनों के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांची। भवन निर्माण में प्रयुक्त हो रही निर्माण सामग्री के बारे में जानकारी ली। साथ ही भवनों में लगे दरवाजे, टाइल्स व दीवारों के प्लास्टर आदि की भी गुणवत्ता जांच कर निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराने के लिए संबंधित को निर्देशित किया। सीमेंट, सरिया, टाइल्स, पेन्ट, ग्लास, इलेक्ट्रिक आदि सामानों की गुणवत्ता मानक के अनुरूप रखने के लिए जिम्मेदार को निर्देश दिया। संवाद
08जेएनडी33: दूसरे दलों को छोड़ कर इनेलो में शामिल होते हुए विभिन्न गांव से ग्रामीण। संवाद