मेंहदावल। सीओ सर्वदमन सिंह ने शनिवार की देर शाम को मेंहदावल के बिसौवा बाजार में पैदल गश्त की। उन्होंने जनता में सुरक्षा भावना को बढ़ाने के दृष्टिगत मय आवश्यक पुलिस बल के साथ भ्रमण किया। इस दौरान दुकानदारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि भयमुक्त होकर अपना व्यवसाय करे। प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी कैमरा जरूर लगाएं। इससे वारदात के पर्दाफाश में सहूलियत मिलती है। इस दौरान एसओ सुरेंद्र कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद