फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस की निगरानी के लिए बनी रणनीति

विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते चिकित्सक। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
कोरोना वायरस की निगरानी के लिए बनी रणनीति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोरोना वायरस को लेकर सीएमओ कार्यालय में बैठक हुई, जिसमे चिकित्साधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस सर्वप्रथम चीन के वुहान शहर में निमोनिया के रोगियों में अचानक वृद्धि के रूप में प्रकाश में आया। इस वायरस के मनुष्य में संक्रमण से मनुष्यों में फ्लू जैसे लक्षणों के प्रकट होने की संभावनाए व्यक्त की गई है। जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू/कोरोना वायरस के लिए आईसोलेशन वार्ड तैयार कर लिया गया है। समस्त बचाव के उपकरण, पीपीई किट, एन-95 मास्क, ट्रिपल लेयर मास्क एवं कैप्सूल प्रचुर मात्रा में समस्त चिकित्सा इकाइयों में उपलब्ध है। इसकी निगरानी के लिए जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ एके सिन्हा के नेतृत्व में रैपिड रिस्पांस टीम का गठन कर लिया गया है, जो कि लक्षणों के आधार पर रोग की निगरानी एवं निरोधात्मक कार्रवाई करेगी। वर्तमान में चीन से वापस आए हुए व्यक्तियों में कोरोना वायरस के लक्षण पाए जाने पर उन्हे संभावित माना जाएगा। बैठक में सीएमएस डॉ. वाईपी सिंह, डीएमओ अंगद सिंह, डॉ मुबारक अली समेत समस्त सीएचसी पीएचसी के अधीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें