फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सीएमओ कार्यालय में भिड़े एसीएमओ और डीपीएम

Thu, 23 Feb 2023 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक-दूसरे पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
विज्ञापन

सीएमओ के हस्तक्षेप में मामला हुआ शांत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सीएमओ कार्यालय में तैनात एक अपर सीएमओ और जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) बृहस्पतिवार की शाम आपस में भिड़ गए। दोनों ने एक-दूसरे पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। मामला सीएमओ तक पहुंचा तो उन्होंने दोनों अधिकारियों को बुलाकर हिदायत दी और मामले को शांत कराया। इस दौरान एनएचएम यूनियन के कर्मी सीएमओ कार्यालय पर जुट गए थे। बाद में मामला समाप्त होने के बाद लौट गए।
सीएमओ कार्यालय में तैनात अपर सीएमओ डॉ. शैलेंद्र सिंह और एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक विनीत श्रीवास्तव के बीच किसी बात पर बहस हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। इसकी सूचना सीएमओ तक पहुंची तो उन्होंने दोनों अधिकारियों को अपने कक्ष में बुलाया और हिदायत दी।
विज्ञापन

इस दौरान सूचना मिलते ही जिले के अस्पतालों में तैनात एनएचएम के कर्मी सीएमओ कार्यालय पर जुट गए। बाद में सीएमओ ने दोनों अधिकारियों को हिदायत दी कि अगर भविष्य में ऐसी कोई घटना होती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अपर सीएमओ डॉ. शैलेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं है। कुछ मनमुटाव था जिसे दूर कर लिया गया।
विज्ञापन

डीपीएम विनीत श्रीवास्तव का कहना था कि ऐसा कोई मामला नहीं है। सीएमओ डॉ. अनिरूद्घ सिंह ने बताया कि दोनों अधिकारियों में फोन न उठाने को लेकर विवाद था। भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति होती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अधिकारियों में विवाद की सूचना पर पहुंचे एनएचएम संघ के जिलाध्यक्ष अभय त्रिपाठी और बीसीपीएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि अधिकारी अपनी आदतों से बाज आएं। एनएचएम के अधिकारी से भविष्य में कोई दुर्व्यवहार करता है तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें