फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कल आएंगे, सीएम तैयारियों में जुटा प्रशासन

Wed, 20 Dec 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
करौंदा गांव में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर निरीक्षण करने पहुंचे डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी
विज्ञापन
बघौली ब्लॉक के करौदा गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा में हाेंगे शामिल
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारी देर शाम तक हेलीपैड बनाने के लिए करते रहे मंथन
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 दिसंबर को जिले में आएंगे। वह बघौली ब्लॉक के करौदा गांव विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम के आगमन की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला अलर्ट हो गया। गांव में डीएम, एसपी, सीडीओ ने पहुंचकर व्यवस्था देखी। इसके साथ ही हेलीपैड बनाने वाले स्थल को चिह्नित किया। देर शाम तक अधिकारी गांव में जमे रहे।
केंद्र सरकार की तरफ से विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन हो रहा है। हर गांव में यह यात्रा निकाली जा रही है। इसमें सरकार की योजनाओं की जानकारी लाेगों को दी जा रही है।
विज्ञापन

इसी क्रम में बघौली ब्लॉक करौदा गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन हुआ है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। सीएम के आगमन की सूचना मिलने पर प्रशासनिक अमला गांव में पहुंच गया।
गांव में मुख्य सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। इसके साथ ही गांव में साफ-सफाई की जा रही है। कार्यक्रम स्थल को अधिकारियों ने देखा है। सीएम की सुरक्षा के लिए अधिकारियों की डयूटी लगाई जा रही है। अधिकारी देर रात में गांव में डटे रहे। डीएम और एसपी ने हेलीपैड स्थल को देखा। कर्मचारी हेलीपैड की नाप-जोख में लगे रहे।
विज्ञापन


सीएम का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
9:50 बजे सुबह करौदा में हेलीपैड स्थल पर आगमन
10 बजे सुबह करौदा गांव में कार्यक्रम स्थल पर आगमन
10 बजे से 11 बजे तक विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में रहेंगे
11:05 बजे हेलीपैड से प्रस्थान
कोट
सीएम के आगमन का कार्यक्रम आ चुका है। 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे से करौदा गांव में हेलिकाॅप्टर से आएंगे। उनके कार्यक्रम के लिए तैयारी चल रही है। एक घंटे तक वह गांव में रहेंगे। हेलीपैड आदि बनाने का कार्य तेजी के साथ हो रहा है।
-महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें