फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सुबह से आसमान में छाए रहे बादल, गर्मी से मिली राहत

Fri, 10 May 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बाजारों में दिखी रौनक, बारिश की संभावना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बृहस्पतिवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। जिससे लोगाें को गर्मी से राहत मिली है। बाजारों की रौनक भी बढ़ गई है। मौसम विज्ञानी के मुताबिक बारिश की भी संभावना बनी है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32 तो न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। जिससे मौसम सुहाना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली तो बाजारों की तरफ रुख कर लिए। लोग जरूरी सामानों की खरीदारी में जुटे रहे। इस बीच बिजली आपूर्ति में भी सुधार देखने को मिला। जहां गर्मी में बिजली संसाधन गर्म होकर ओवरलोड हो जा रहे थे, वहीं बृहस्पतिवार को बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुमार गंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मौसम के रूख में बदलाव हुआ है। बादल छाए रहने की उम्मीद बनी हुई हैं। बारिश भी हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें