फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छाए रहे बादल, ठंड का हुआ अहसास

Thu, 22 Feb 2024 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मौसम, पुरे दिन बादल छाए रहे
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मौसम लगातार बदल रहा है। कभी तेज धूप निकल रही है तो कभी बादल छा जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। इसके साथ ही तेज पछुआ हवा चलती रही। इससे जहां लोगों को ठंड का अहसास हुआ, वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। जिसके कारण ठंड का असर दिखा। बारिश होने की संभावना बनी रही, हालांकि बारिश नहीं हुई, लेकिन बादल छाए रहने और तेज हवा चलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। शाम के समय आसमान में बादल छाए रहे। इसके साथ ही हवा चलने लगी। इस दौरान लोगों को ठंड का अहसास भी हुआ। लोग आंधी आने की संभावना जता रहे थे।
किसान रामफेर, तेज प्रकाश आदि ने कहा कि यदि बारिश होने के साथ ही हवा चल गई तो गेहूं की फसल गिर सकती है। इसके साथ ही सरसों की फसल को भी नुकसान पहुंच सकता है। जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने कहा कि बादल छाए रहने से सरसों में माहो कीट का प्रकोप बढ़ सकता है। हल्की बारिश होने पर गेहूं की फसल को नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें