फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लापरवाही पर चार डीसी व दो लिपिक से स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। आईजीआरएस और कोर्ट केस के मामले लंबित होने पर बीएसए ने कार्यालय में तैनात चार डीसी और दो लिपिक से स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके साथ ही तीन डीसी का एक दिन का वेतन भी काट दिया है। इस मामले में शासन ने बीएसए को प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में वर्ष 2023 से पहले कुल 10 मामले कोर्ट में लंबित चल रहे हैं। इसके साथ ही 2023 में कुल आठ मामले लंबित हैं। इसी तरह से आईजीआरएस पर कुल 12 मामले लंबित हैं। शासन ने दो दिन पूर्व कोर्ट और आईजीआरएस मामला लंबित होने पर बीएसए को प्रतिकूल प्रविष्टि दी थी। इसके बाद बीएसए ने कार्यालय में तैनात जिला समन्वयक और लिपिकों पर कार्रवाई की है, जिसमें जिला समन्वयक एचएन त्रिपाठी, जिला समन्वयक रजनीश वैद्यनाथ, जिला समन्वयक बजरंगी लाल विश्वकर्मा, जिला समन्वयक नवीन कुमार दुबे, एमआईएस इंचार्ज शिव प्रसाद चौधरी समेत दो लिपिकों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि बार-बार कहने के बावजूद भी आईजीआरएस व अन्य मामले लंबित हैं। इसके कारण प्रतिकूल स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। इसमें लापरवाही बरतने पर कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि बीएसए ने इसमें से तीन जिला समन्वयकों का एक दिन का वेतन भी काट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें