संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने कुंडी लाल रुंगटा विद्यालय में 40 लाख के गबन के आरोपी लिपिक को गिरफ्तार किया है।
कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि बरदहिया चौकी प्रभारी ललितकांत के अगुवाई में पुलिस टीम ने आरोपी अंबुज कुमार सिंह पुत्र अतुल कुमार सिंह निवासी दुर्गापुरी काॅलोनी संतीन पुरवा विसवां थाना विसवां जनपद सीतापुर गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई पूर्ण करके कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।