फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में नहीं आते सफाईकमी, जगह-जगह फैली है गंदगी

विज्ञापन
हैसर बाजार के सिरसी गांव में सड़क पर बह रहा गंदा पानी। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
गांवों में नहीं आते सफाईकमी, जगह-जगह फैली है गंदगी
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालयों पर घूमते नजर आते हैं कई सफाई कर्मी, जिम्मेदार नहीं देते हैं ध्यान
हैंसर व पौली ब्लॉक के 142 ग्राम पंचायतों में नियुक्त 325 सफाई कर्मियों के वेतन पर प्रति माह खर्च होता है एक करोड़
धनघटा। विकास खंड हैंसर बाजार और पौली क्षेत्र के गांवों को साफ सुथरा रखने के लिए 325 सफाई कर्मी नियुक्ति हैं। उसके बाद भी गांवों में गंदगी फैली है। जबकि वेतन पर प्रति महीने एक करोड़ से अधिक रुपये खर्च होता है। नालियां जाम होने से दुर्गंध उठ रही है। जिससे लोगों का राह चलना दूभर हो गया है।
ग्रामीण राम उजागिर, प्रदीप,राम केवल, हरिराम, जवाहिर, रामकरन आदि ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम पंचायत हैंसर बाजार, सिरसी, आगापुर गुलरिहा, प्रजापतिपुर, छपरा मगर्वी, चौरा कला, चंदौली माफी, रोसया बाजार, धनघटा, दुघरा कला, घोराग , रामपुर, दौलतपुर, चपरा पूर्वी गांव में तैनात सफाई कर्मी कब आते हैं और कब चले जाते हैं। इस बात की जानकारी गांव के लोगों को नहीं हो पाती है। गांव के सार्वजनिक रास्तों पर गंदगी फैली हुई है। बरसात के महीने में रास्ते पर दिन में भी चलने पर कीड़े मकोड़ों का भय बना रहता है। गांवों में सफाई नहीं होने से नालियां जाम हो गई हैं। जिसके कारण लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी और बरसात का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहता है।
विज्ञापन

गांव वालों का कहना है कि जाम पड़ी नालियों और सार्वजनिक रास्तों पर एकत्रित गंदगी की सफाई के लिए कई बार ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी से कही गई, लेकिन उनका ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

गांव को साफ-सुथरा रखने के उद्देश्य शासन ने सफाई कर्मियों की नियुक्ति की थी, लेकिन कार्य के प्रति लापरवाह बने सफाई कर्मी सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई सफाई कर्मी ब्लॉक मुख्यालय पर ही सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अधिकारियों की गणेश परिक्रमा करते हैं। दोनों ब्लॉकों का कार्यभार देख रहे एडीओ पंचायत गजानन पाल ने बताया कि विकास खंड हैंसर बाजार के 86 ग्राम पंचायत में साफ-सफाई के लिए 223 सफाई कर्मी नियुक्त हैं। जबकि पौली में स्थित 56 ग्राम पंचायतों को साफ सुथरा रखने के लिए 102 सफाई कर्मियों की नियुक्ति की गई है। गांव में सफाई कार्य के लिए सफाई कर्मी बराबर जाते हैं। जहां सफाई न होने की शिकायत मिलती है, सफाई कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाती है। निरीक्षण में यदि सफाई कर्मी नदारद मिलेंगे और गंदगी मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें