फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत कबीर नगर: मेंहदावल में तीन चरणों में चलेगा स्वच्छता अभियान

Fri, 17 Feb 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
नगर पंचायत मेंहदावल के सभागार में स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाते ईओ संदीप सरोज।संवाद
विज्ञापन
ईओ की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में दी गई सेफ्टी ड्रेस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत मेंहदावल कस्बे में घर-घर कूड़ा एकत्र करने के उद्देश्य से नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कार्यशाला हुई। इसमें तीन चरणों में सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। सफाई कार्मिकों को सेफ्टी ड्रेस दिए गए।
अधिशासी अधिकारी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत मेंहदावल कस्बे में स्वच्छता के लिए प्रतिदिन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। प्रथम चरण के अभियान में सफाई कर्मचारी हर घर पर दस्तक देंगे। आम जनमानस को डोर-टू-डोर स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

दूसरे चरण में स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति की ओर से वार्ड स्तर पर डोर-टू-डोर अभियान के माध्यम से जन जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके साथ ही डोर-टू-डोर कूड़ा उठवाया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधियों, एनजीओ और सामाजिक संस्थाओं को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

अंतिम चरण में चालान की कार्रवाई की जाएगी। कार्यशाला में जिला कार्यक्रम प्रबंधक पंकज द्विवेदी, राम प्रताप सिंह, गंगा प्रसाद यादव, राजेश श्रीवास्तव, मिथिलेश कुमार, गौरव कुमार, विनोद कुमार, अनिल कुमार, सफाई नायक व सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें