फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत कबीर नगर: जिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था लड़खड़ाई

Wed, 15 Feb 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर में पड़ा कूड़ा।संवाद
विज्ञापन
सफाई के लिए नामित संस्था के कर्मी करते हैं कोरमपूर्ति
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था लड़खड़ा गई है। परिसर में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगे हैं। कर्मचारियों के रहने वाले आवास परिसर में भी गदंगी पसरी है, जबकि सफाई के लिए कार्यदायी संस्था नामित भी है। इसके बावजूद सफाई नहीं हो पा रही है।
जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब एक हजार लोग ओपीडी में इलाज कराते हैं। इसके अलावा मरीज भी भर्ती होते हैं। अस्पतालों से निकलने वाला कचरा परिसर में फेंक दिया जाता है। अस्पताल के महिला वार्ड के बाहर कूड़ा फेंका गया है। जन औषधि केंद्र, कर्मचारियों आवास आदि स्थानों पर जगह-जगह कूड़े का ढेर लगे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल आए मरीज के तीमारदार संजय, राजेश कुमार, आनंद आदि ने बताया कि कूड़े के ढेर से दुर्गंध आती है। इसे समय से हटा देना चाहिए। पुराने महिला वार्ड के सामने लगे वाटर कूलर के पास गंदगी है। यहां पर पानी पीने का मन नहीं करता है। उन्होंने इसकी सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. ओपी चतुर्वेदी ने बताया कि वह व्यक्तिगत काम से बाहर हैं। अगर अस्पताल में सफाई नियमित नहीं हो रही है तो सफाई करने वाले फर्म को चेतावनी दी जाएगी। इसकी निगरानी के लिए अस्पताल कर्मियों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें