धनघटा। नाथनगर क्षेत्र के गोरयाघाट स्थित प्रेमचंद्र इंटर कॉलेज के एनसीसी के 44 बटालियन ने बुधवार को पुनीत सागर अभियान के अंतर्गत पिड़िया बेलहरा स्थित कुआनो नदी घाट और पांडेश्वर नाथ शिव मंदिर की सफाई के जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश देने के लिए जागरूकता रैली निकाली। मं
दिर परिसर से निकले कचरे को दूर लेजाकर जमीन में डाल दिया। एनसीसी कैडेट्स के जरिए समाज हित में किए गए कार्य की हर तरफ तारीफ हो रही थी। कैडेट्स का नेतृत्व सीटीओ इंद्रसेन राय ने किया।