फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मूर्ति विसर्जन में मारपीट, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के करहना गांव में लक्ष्मी मूर्ति विसर्जन को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार युवक टेंपो से लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और दलित परिवार के लोगों के साथ जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट की। घटना में एक युवती समेत तीन लोग घायल हो गए। युवती के सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है। करहना निवासी मातिवर पासवान ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि लक्ष्मी मूर्ति विसर्जन के लिए उन्होंने ट्रैक्टर पर मूर्ति रखी थी। काफी देर तक ट्रैक्टर-ट्राॅली का चालक नहीं पहुंचा तो वह भतीजे राम कृपाल के साथ ट्रैक्टर मालिक के पास जानकारी करने गए। वहां चालक सूरज से उनकी कहासुनी हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें