फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के गाईबसंतपुर गांव के टोला हौदवां में बच्चों के बीच हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने खेत में काम कर रहे व्यक्ति पर लाठी-डंडे, रॉड और धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे तीन अन्य लोगों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि गाईबसंतपुर गांव के टोला हौदवां निवासी राममदन के अनुसार, 11 नवंबर की सुबह करीब नौ बजे बच्चों में कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर गांव के इमामुद्दीन, अलीउद्दीन, सलाहुद्दीन, सलमान, सलीम, अमान, समीर, आकिल और इसहाक गोलबंद होकर खेत में पहुंच गए। आरोप है कि सभी लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और धारदार हथियार लेकर आए थे। संवाद
विज्ञापन

쇑
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें