फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कर रहे सुधार का दावा.... फिर भी तारों में फट्टी लगाकर हो रही बिजली आपूर्ति

Fri, 27 Sep 2024 04:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गोला बाजार और बरई टोला में बांस की फट्टी लगाई गई, आए दिन लोकल फाल्ट की बनी हुई है समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विद्युत निगम आपूर्ति में सुधार का लगातार दावा कर रहा है, लेकिन अब भी कई मोहल्लों में जुगाड़ के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही है। तारों को आपस में सटने से रोकने के लिए बांस की फट्टी लगाकर काम चलाया जा रहा है। जिससे आए दिन लोकल फाल्ट की समस्या बनी हुई है। आने वाले दिनों में दुर्गा पूजा
और दीवाली का त्योहार आ रहा है। जगह-जगह दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित होंगी, ऐसी दशा में दुर्घटना की आशंका बनी हुई हैं।
विद्युत निगम कई महीने से शहर में जर्जर तारों पोल बदलने के लिए कार्य करा रहा है। दावा किया जा रहा है कि इससे बिजली आपूर्ति में सुधार हो रहा है, लेकिन शहर में मेंहदावल बाइपास के निकट बरई टोला में बिजली आपूर्ति के लिए जो तार लगे हैं, उसे आपस में सटने से रोकने के लिए बांस की पट्टी लगाकर काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोला बाजार में बांस की फट्टी टूटी, लोकल फाल्ट से जूझ रहे लोग
इसी प्रकार गोला बाजार में भी बांस की फट्टी का जुगाड़ के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही है। यहां भी कई जगह बांस की फट्टी टूट गई है, जिससे तेज हवा चलने पर लोकल फाल्ट की समस्या आ रही है। आने वाले दिनों में नवरात्र, दुर्गा पूजा, दशहरा और दीवाली का त्योहार आ रहा है। जगह-जगह दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित होंगी, ऐसी दशा में दुर्घटना की आशंका बनी हुई हैं। शहर के निवासी दिनेश कुमार, महेश कुमार आदि ने कहा कि जर्जर तारों को बदलने की जरूरत है।

शहर में जर्जर तारों व पोल को बदलने का काम चल रहा है। जल्द ही जर्जर तारों के स्थान पर केबल के तार लग जाएंगे। इसके बाद इस समस्या से निजात मिल जाएगी।
- केएन शुक्ला, एसडीओ खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें