संतकबीरनगर। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने बृहस्पतिवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान बंदियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को जाना। सीजेएम ने जेल के अधिकारियों से बंदियों के लिए शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए निर्देशित किया। इस दौरान जेल अधीक्षक राजेश कुमार राय, डाॅ वरूणेश दुबे, कारापाल आरके सिंह, उप कारापाल कमल नयन सिंह, राजकुमार गौतम आदि मौजूद रहे। संवाद