फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संकरी हो गई शहर की सड़कें, नगर पालिका दे रहा आश्वासन

Mon, 19 Feb 2024 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मुखलिसपुर चौराहे पर पटरी पर किया गया अतिक्रमण। संवाद
विज्ञापन
- नहीं शुरू हुआ अतिक्रमण हटाने का अभियान, जाम से जूझ रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर की सड़कें अतिक्रमण से संकरी हो गई हैं। जिसके कारण आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। वहीं पालिका प्रशासन अतिक्रमण हटाने के लिए सिर्फ आश्वासन दे रहा है। शहरवासी और जरूरी काम से आए लोग व्यवस्था को कोस रहे हैं।
शहर के गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा, बैंक चौराहा, समय माता मंदिर तिराहा सहित विभिन्न स्थानों पर पटरियों से लेकर सड़क तक अतिक्रमण कर लिया गया है। दुकानदार पटरियों के साथ ही सड़क तक दुकानें सजा रहे हैं। फल विक्रेता जहां-तहां ठेला लगा लिए हैं, जिससे समस्या और बढ़ गई है।
विज्ञापन

पालिका प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी थी और हटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी अब तक न तो अतिक्रमण हटाया गया और न जाम की समस्या से निजात के लिए कोई ठोस कदम उठाया गया। जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गोलाबाजार में सड़क तक सज रही दुकानें
शहर के गोलाबाजार में दुकानदाराें ने सड़क तक दुकानें सजा ली है। जिसके कारण सड़क संकरी हो गई है। जिससे आए दिन जाम की समस्या बनी हुई है। स्कूल की छुट्टी होने पर समस्या और बढ़ जाती है। इसके बाद भी यहां पर अतिक्रमण हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया।

मुखलिसपुर तिराहे पर ठेला वालों का कब्जा
शहर में मुखलिसपुर तिराहे पर ठेला वालों का कब्जा हो गया है। फल विक्रेताओं ने नेहरू प्रतिमा के आसपास दुकानें लगी रखी हैं। साथ ही कुछ दुकानदारों ने छाजन डाल रखा है। जिसके कारण यहां अक्सर जाम लग रहा है। पालिका प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी भी दी थी, इसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।


रेलवे स्टेशन जाने वाले झेलते हैं मुसीबत
शहर के त्रिपाठी मार्केट व स्टेशन रोड पर अतिक्रमण के कारण खलीलाबाद रेलवे स्टेशन जाने वाले लोगों को मुसीबत झेलनी पड़ रही है। सड़क तक दुकान लगने और बची जगह पर ठेले वालों के कब्जा कर लेने से अक्सर जाम से जूझना पड़ता है। राहगीर प्रेमचंद्र, सुनील पांडेय आदि ने कहा कि पालिका प्रशासन को अतिक्रमण हटाने के लिए कदम उठाना चाहिए, ताकि लोगों को समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन


पटरियों के साथ ही सड़क तक दुकानें लगाने वालों को चेतावनी दी गई है। जल्द ही अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जहां सड़क पर दुकानें लगी मिलेंगी, उन दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सामान जब्त कर लिया जाएगा।
- जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें