फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: झमाझम बारिश से शहर सराबोर... ट्रैफिक पुलिस को छूटा पसीना

विज्ञापन
बैंक चौराहे के पास सड़क पर जलभराव से वाहनों के पहिए डूबे। 
विज्ञापन
- गर्मी से मिली राहत पर जगह-जगह जलभराव से हुई मुसीबत, थम गए वाहनों के पहिए, जाम से जूझते रहे लोग
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। शहर में सोमवार को करीब डेढ़ घंटे की झमाझम बारिश से शहर के गली-मोहल्लों से लेकर प्रमुख बाजारों तक में जलभराव हो गया। प्रमुख बाजारों में वाहनों के पहिए थम गए। बारिश थमने के बाद लोग निकले तो पूरा शहर जाम हो गया। यातायात पुलिस को जाम खत्म कराने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है और किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं।



सोमवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। बीच-बीच में हल्की बारिश होती रही लेकिन दोपहर बाद अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। करीब डेढ़ घंटे तक जमकर बारिश हुई। इससे शहर के गली-मोहल्लों से लेकर मुख्य सड़कों तक पानी भर गया। डाक बगला के सामने, गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा, आजाद चौक, अंसार टोला, बरई टोला, छोटी सरौली, बड़गो, मैलानी, सीएमओ कार्यालय गेट, जिला अस्पताल परिसर सहित विभिन्न क्षेत्रों में सड़क पर बहता दिखा।
विज्ञापन


हालत यह रही कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। पटरियों और सड़क पर करीब एक फुट तक गहरा पानी भर जाने से आवागमन भी प्रभावित हुआ। जो लोग बारिश के बीच निकले वे जाम में फंस गए। इस दौरान कई लोगों के वाहनों के साइलेंसर में पानी घुस जाने से वाहन बंद हो गए। इससे भी जाम बढ़ता गया। जाम में फंसे लोगों को घंटों परेशान होना पड़ा।




पालिका प्रशासन के खिलाफ लोगों में दिखा आक्रोश

झमाझम बारिश के बीच सड़क पर पानी भर जाने से लोगों में आक्रोश भी देखा गया। लोगों का कहना था कि यदि पालिका प्रशासन ने पहले से जलनिकासी की व्यवस्था की होती तो जलभराव की समस्या नहीं झेलनी पड़ती। शहर निवासी महेश कुमार, दिलीप कुमार आदि ने कहा कि पालिका प्रशासन के जलनिकासी के दावे की पोल खुल गई है।


दुकानदार भी हुए परेशान
बारिश के कारण पटरियों और सड़कों पर जलभराव हो जाने से व्यापारियों को परेशानी झेलनी पड़ी। एक तो दुकानदारों को निकलने के लिए परेशान होना पड़ा तो दुकानदारी भी चौपट हो गई। मोहल्लों में तो लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया।


बारिश से किसानों के चेहरे खिले

तेज बारिश से किसानों के चहेरे खिल गए हैं। बारिश धान की सफल के लिए काफी फायदेमंद है। किसान राम नरायण, कोमल आदि ने कहा कि तेज बारिश की जरूरत थी जो पूरी होे गई है। इससे फसलों के विकास में तेजी आएगी। सिंचाई की चिंता भी दूर हो गई है।
विज्ञापन




बारिश तेज होने से जलभराव की स्थिति बन गई है लेकिन सफाई कर्मियों को लगाकर जलनिकासी की व्यवस्था कराई जा रही है। साथ ही जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए स्थायी प्रबंध किए जा रहे हैं।
- जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें