फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भगवान श्रीराम के स्वागत में सजी कबीरनगरी

Mon, 22 Jan 2024 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
गोलाबाजार में हनुमान मंदिर को समाया गया।संवाद
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

मंदिरों की हुई विशेष सजावट, घरों पर लगे भगवा झंडे
हाईवे से लेकर शहर और कस्बे हुए भगवामय
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीनगर। अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। ऐसे में भगवान श्रीराम के स्वागत में कबीरनगरी भी सजकर तैयार हो गई है। शहर पूरी तरह से भगवामय हो गया है। घरों पर जहां भगवा झंडे लग गए हैं, वहीं, मंदिरों की विशेष सजावट की गई है। इसके साथ ही हाईवे से लेकर शहर व कस्बों में जगह-जगह होर्डिंग लग गए हैं। सोमवार को रामोत्सव मनाने और शाम को घरों व मंदिरों में दीप जलाने की तैयारी की गई है।
खलीलाबाद शहर के समय माता मंदिर, बरदहिया बाजार स्थित दुर्गा मंदिर, गोलाबाजार के शिव मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर सहित सभी मंदिरों को सजाया गया है। इन मंदिरों में फूलों के साथ झालर की सजावट की गई है। इसके साथ ही शहर के दोनों पटरियों और डिवाइडर के बीच में लगी कामर्शियल लाइट के लिए लगे पोल पर भगवा झंडे लगे गए हैं। घरों पर भी झंडे लगाए गए हैं। रामोत्सव को लेकर जगह-जगह होर्डिंग लग गए हैं, जिसमें दीप जलाने के संदेश दिए गए हैं। प्रमुख चौराहों पर लाइटिंग की गई है।
विज्ञापन


सरकारी कार्यालयों को भी सजाया गया
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रशासनिक अमला भी सक्रिय है। सरकारी कार्यालयों को सजाया गया है। कई जगहों पर लाइटिंग की गई है। इससे पूरा माहौल भगवामय दिख रहा है। मंदिरों में भजन-कीर्तन, रामचरित मानस पाठ आदि कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


हाईवे पर भी दिख रहा भगवा रंग
जिले की सीमा टेमा रहमत से लगायत मगहर ओवरब्रिज तक हाईवे को भी भगवामय बना दिया गया है। डिवाइडरों की रंगाई-पुताई की गई है तो जगह-जगह स्वागत के लिए होर्डिग लग गए हैं। हाईवे के दोनों तरफ भगवा झंडे लग गए हैं। इसके साथ ही अन्य मार्गों पर भी झंडे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें