फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शहरियों को जल्द मिलेगी पार्क की सुविधा

विज्ञापन
बीएसए कार्यालय के पास दीनदयाल उपाध्याय पार्क में लगे झूला।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
शहरियों को जल्द मिलेगी पार्क की सुविधा
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के पीछे पार्क बनकर तैयार, मनोरंजन के साधन उपलब्ध
सुबह-शाम टहलने वालों के लिए बना पाथ वे, साज-सज्जा अंतिम दौर में
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के लोगों को पार्क की सुविधा जल्द मिलेगी। कलेक्ट्रेट के पीछे पार्क बनकर तैयार है। साज-सज्जा का अंतिम दौर में है। सुबह-शाम सैर-सपाटा करने वालों के लिए पाथवे भी तैयार है। जल्द ही दीनदयाल उपाध्याय पार्क का लोकार्पण होगा।
संतकबीरनगर जिला वर्ष 1997 में अस्तित्व में आया। खलीलाबाद शहर की आबादी करीब एक लाख है। उसके बाद यहां पर पार्क की मांग होने लगी, लेकिन पार्क के लिए समुचित जगह नहीं मिल पा रही थी। काफी खोजबीन के बाद जिला उद्यान विभाग ने कलेक्ट्रेट के पीछे और बीएसए कार्यालय के सामने खाली पड़ी जमीन को पार्क के लिया चिह्नित किया।
विज्ञापन

12 मार्च 2020 को तत्कालीन मंत्री श्रीराम चौहान और सांसद प्रवीण निषाद ने पार्क के लिए भूमि पूजन किया। निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये का बजट भी पास हुआ, तभी से पार्क का निर्माण चल रहा था। अब जाकर निर्माण अंतिम दौर में पहुंचा है। पार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिए सभी साधन लग चुके हैं। पार्क की खूबसूरती बढ़ाने के लिए तरह-तरह के फूल लगाए जा रहे हैं।
पार्क के चारों तरफ पाथवे का निर्माण हुआ है। पथवे पर जगह-जगह रंग-बिरंगी लाइटें लगी हैं। पार्क के बीच में फब्बारा भी है। शहर निवासी दिलीप अग्रहरि, बजरंगी लाल, चंदन आदि का कहना है कि कोई स्थान न होने की वजह से वह लोग सुबह के समय सड़कों पर टहलते हैं। वाहनों के आने-जाने से डर बना रहता है।
विज्ञापन

...
कोट
पार्क का निर्माण पूरा हो चुका है। साज-सज्जा भी अंतिम दौर में है। पार्क में हरियाली लाने के लिए पौधे लगाए जा रहे हैं। लखनऊ मुख्यालय को पार्क के निर्माण पूरा होने की सूचना भेजी जा रही है।
-संतोष दुबे, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें