फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुरेब गाेलीकांड : सीतापुर में मिली मुख्य आरोपी की अंतिम लोकेशन

Thu, 16 May 2024 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- छह मई को जमीन विवाद में युवक को मारी थी गोली
विज्ञापन

-मुख्य आरोपी फरार, तलाश में पुलिस दे रही दबिश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के चुरेब में जमीन के विवाद में छह मई को युवक को गोली मारने के आरोपी की अंतिम लोकेशन पुलिस को
सीतापुर जनपद में मिली। पुलिस वहां छापा मारने पहुंची तो आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग पाए। गोलीकांड के बाद से ही मुख्य आरोपी फरार चल रहा है। जबकि पुलिस लगातार दबिश दे रही है। विवेचना के दौरान प्रकाश में आए एक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
चुरेब में जमीन के विवाद में छह मई को युवक को गोली मारी गई थी। कोतवाली पुलिस ने वादी कमालुद्दीन के तहरीर पर कार्रवाई करते हुए तीन नामजद व चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस पंजीकृत किया था। एसपी के निर्देश पर घटना में नामजद आरोपी मंटू उर्फ प्रिंस, गोलू पुत्रगण कौशल व कौशल के साथ ही चार अज्ञात की गिरफ्तारी के लिए सविलांस सेल, एसओजी टीम लगी हुई थी। पुलिस टीम घटना के बाद से ही आरोपियों के तलाश में विभिन्न स्थानों पर छापा मारा। गोली लगने से घायल इरशाद के बयान और पुलिस विवेचना के दौरान प्रकाश में आए आरोपी दिवाकर सिंह उर्फ टिंकू पुत्र उदयराज सिंह निवासी झुंगिया थाना गीडा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद से ही मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई। मुख्य आरोपी की लोकेशन पुलिस को सीतापुर जनपद में मिली। जहां पर पुलिस टीम ने जब दबिश दी तो आरोपी नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम लगातार मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। जल्द ही घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। - ब्रजेश कुमार सिंह, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें