धनघटा। गांव-गांव सूचना तंत्र मजबूत बनाने के लिए सोमवार को महुली थाने पर थानाध्यक्ष रजनीश राय ने प्रहरियों के साथ बैठक की। अपराध रोकथाम में उनसे सहयोग मांगा। इस दौरान चौकीदारों की समस्याओं को भी सुनकर निस्तारण कराने का भरोसा दिया। थानाध्यक्ष रजनीश राय ने चौकीदारों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना थाना को दें। उन्होंने कहा कि चौकीदार प्रशासन और आम जनता के बीच एक अहम कड़ी हैं। इसलिए उनकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। बाहर से आने जाने वालों पर नजर रखें। सभी चौकीदार गांवों में सक्रिय रहें। गांव में चौकीदार ही पुलिस की आंख होते हैं। इस मौके पर सोमनाथ मिश्र, हेड कांस्टेबल तबरेज आलम, ऋषभ शुक्ल मौजूद रहे। संवाद