फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: केमिकल से भरा है चीन का लहसुन...खरीद से पहले हो जाएं सतर्क

Wed, 11 Sep 2024 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय बाजार में बढ़ा लहसुन का दाम तो तस्कर लाने लगे चीनी लहसुन
विज्ञापन


- स्वास्थ्य विशेषज्ञ बोले- लीवर और किडनी के लिए है काफी नुकसानदायक
नंबर गेम- 190 से 220 रुपये किलो तक बिक रहा चीनी लहसुन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अगर बाजार में लहसुन खरीद रहे हैं तो सतर्क हो जाएं। क्याेंकि बाजार में चीन के केमिकल युक्त लहसुन की खेप पहुंचाई जा रही है। लहसुन पहुंचाने का काम तस्कर कर रहे हैं, जो सेहत के लिए काफी नुकसानदायक है। यह सामान्य बीमारी नहीं, बल्कि किडनी और लीवर को खराब कराने वाली घातक बीमारी दे सकता है, ऐसा स्वास्थ्य विशेषज्ञों की राय है। ऐसे में आप सावधान हो जाएं, क्योंकि तस्कर बाजार में मौत बांट रहे हैं। जो दुकानों खुले में बेचा जा रहा है। नेपाल वाया चीन से भारत में लहसुन की खेप पहुंच रही है।
वैसे तो जिले में लहसुन की खरीदारी ज्यादातर व्यापारी गोरखपुर से करते हैं। गोरखपुर से लहसुन मंगाकर उसकी बिक्री दुकानों पर होती है। गोरखपुर में इस समय चीन के लहसुन की आवक तेज है और यह सामान्य लहसुन से काफी सस्ता है। लोग इसकी खरीदारी कर रहे हैं। जिले में सड़क की पटरियों पर लहसुन बेचा जा रहा है। साथ ही टेंपो में भी माइक लगाकर लहसुन की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

हालांकि बाजार में यह 190 से 220 रुपये किलो तक मिल जा रहा है। वहीं सामान्य लहसुन की कीमत 280 रुपये प्रति किलो के करीब है। गोला बाजार के व्यापारी महेश गुप्त ने बताया कि वह लहसुन की खरीदारी सोच-समझ कर करते हैं। क्वालिटी देखने के बाद ही लहसुन लिया जाता है। चीन के लहसुन की आवक अभी यहां पर तो नहीं है, फिर भी पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

कैसे करें असली लहसुन की पहचान
लहसुन की पहचान करते समय ध्यान रखें कि बाजार में ज्यादा सफेद और मोटा लहसुन खरीदने से बचें। देसी लहसुन की कलियां थोड़ी छोटी होती हैं और इसमें दाग धब्बे भी नजर आते है। छिलका कम सफेद होता है। लहसुन के निचले हिस्से अगर दाग दिखाई दे रहा है तो वह असली है। पलट कर देखने पर अगर लहसुन बिल्कुल सफेद है तो ये चीन वाला लहसुन हो सकता है।
विज्ञापन


चीनी लहसुन में मेटल, लेड और क्लोरीन का हो रहा उपयोग
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एपी मिश्र ने बातया कि फल और सब्जियों में तेजी से मिलावट की जाने लगी है। ज्यादा पैदावार के लिए फल-सब्जियों में हानिकारक केमिकल्स का उपयोग किया जा रहा है। चाइनीज लहसुन को उगाने में मेटल, लेड और क्लोरीन का उपयोग हो रहा है, जो लीवर और किडनी के लिए खतरनाक है। इसके खाने से पाचन तंत्र खराब हो जाता है। ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें