सेमरियावां। बुनियादी भाषा एवं संख्या ज्ञान आधारित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र सेमरियावां में संपन्न हुआ। द्वितीय बैच के प्रशिक्षण में ब्लॉक के 100 शिक्षकों एवं शिक्षा मित्रों ने प्रतिभाग कर प्रभावी शिक्षण की विभिन्न रणनीतियों की जानकारी हासिल की। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बच्चों के पूर्व ज्ञान से विषय को जोड़ने, सक्रिय सहभागिता एवं सार्थक संवाद, पठन-पाठन और लेखन कौशल के विकास, समझ की सतत जांच और रचनात्मक प्रतिपुष्टि जैसे विषयों पर समूह चर्चा के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया। साथ ही बच्चों में सोचने की प्रक्रिया विकसित करने और सीखने की जिम्मेदारी धीरे-धीरे बच्चों को हस्तांतरित करने की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। संवाद