फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में बच्चों ने लिया भाग

Mon, 22 Dec 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। नगर क्षेत्र में एक विद्यालय पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें मेंहदावल तहसील के दो दर्जन से अधिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसका परिणाम भी तत्काल घोषित कर दिया गया। प्रतियोगिता में तीन श्रेणी रही। जिनमें ए श्रेणी में कक्षा 6-8 के विद्यार्थी, बी श्रेणी में 9-10 तथा सी श्रेणी में 11-12 के विद्यार्थियों के अपने सामान्य ज्ञान का परीक्षा दी। ग्रुप ए में प्रथम अशिंका, द्वितीय अनीश कुमार एवं तृतीय स्थान पर आदित्य गुप्ता रहे। ग्रुप बी में अविनाश प्रथम, अगम मिश्रा द्वितीय वा अभिनव राज तृतीय रहे। ग्रुप सी में नीरज यादव प्रथम, मोहम्मद आतिफ द्वितीय और प्रमिला तृतीय रहीं। सभी श्रेणियों में टॉप टेन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि डाॅ. गौरव पांडेय ने सीपीआर के बारे में बताया। विशिष्ट अतिथि वन अधिकारी मनीष पासवान ने पर्यावरण के महत्व के बारे में समझाया। योग गुरु राघवेंद्र प्रताप रमन ने योग का महत्व बताया। जगतगुरु इंटर कॉलेज के प्रबंधक जय सिंह, डाॅ. जाहिद खान, आरती सिंह, रवि यादव, बीईओ ज्ञान चंद मिश्रा, अभिषेक सिंह अन्नु, राजेश सिंह, डाॅ सोनी सिंह, अनुराग त्रिपाठी, अभिनव मिश्रा वत्स आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें